बुधवार, जून 18, 2025
होमब्लॉगउमा शक्ति पीठ वृंदावन (Uma Shakti Peeth) मंदिर का इतिहास, रहस्य और...

उमा शक्ति पीठ वृंदावन (Uma Shakti Peeth) मंदिर का इतिहास, रहस्य और यात्रा विवरण

उमा शक्ति पीठ वृंदावन (Uma Shakti Peeth) 51 शक्तिपीठों में से प्रमुख मंदिर है जोकि वृदावन के पानीगांव खादेर में स्थित है। उमा शक्ति पीठ वृंदावन में देवी सती के बाल का निपात हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप मंदिर का निर्माण शक्ति पीठ के रूप में किया गया। इस मंदिर का वर्तमान नवीनीकरण सन 1923 में किया गया था। क्या आप मंदिर की मुख्य देवी कात्यायनी देवी और भगवान भूतेश्वर से जुड़े रहस्यों से परिचित हैं? आखिर क्या है मंदिर का इतिहास? मंदिर के दर्शन के लिए कैसे जा सकते हैं? उमा शक्तिपीठ मंदिर के पास कौन से मंदिर है जिनके दर्शन जरुर करना चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब आप आर्टिकल में आगे पढेंगे।

Table of Contents

उमा शक्ति पीठ वृंदावन का इतिहास | Uma Shakti Peeth Temple History in Hindi

ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार उमा शक्ति पीठ वृंदावन (uma shakti peeth) मंदिर का निर्माण 1923 में योगीराज स्वामी केशवानंद ब्रह्मचारी द्वारा किया गया था। केशवानंद जी के बारे में एक मान्यता है जिसके अनुसार उन्होंने अपने गुरु जी श्री लाहिडी महाशय के साथ हिमालय की बर्फीली चोटियों पर लगभग 40 साल बिताएं थे।

केशवानंद जी के जीवन का एक ही उद्देश्य था जिसके अनुसार वह देवी के विभिन्न शक्ति पीठों के बारे में पूरे संसार को जागृत करना चाहते थे। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, शक्ति पीठ का संबंध उस तथ्य से है जब माता सती के मृतक शरीर को सुदर्शन चक्र से विभिन्न खंड कर दिए गए थे तथा जहां पर उनके शरीर के भाग गिरे, उन्हें शक्ति पीठों के नाम से जाना गया।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर की संरचना | Uma Shakti Peeth Temple Architecture

उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) को बाहर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे पूरा मंदिर सफेद संगमरमर पत्थर से निर्मित किया गया हो। मंदिर के अंदर बड़े-बड़े स्तंभ देखे जा सकते हैं जोकी मंदिर के ऊपरी भाग को सहारा देते हैं, इन विचित्र स्तंभों को काले रंग के पथरों से निर्मित किया गया है, इसके साथ यह स्तंभ एक अद्भुत कलाकारी का दृश्य प्रस्तुत करते हैं। मंदिर के मुख्य प्रांगण की तरफ जाने वाले रास्तों के शुरुआत में दो सुनहरे सिंह की मूर्तियां खड़ी की गई है, जिन्हें देवी की सवारी के रूप में जाना जाता है।

उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) की मुख्य देवी कात्यायनी देवी हैं, यही एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से मंदिर में कात्यानी देवी की पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर में स्थित मुख्य देवी की मूर्ति काफी सुंदर और सुसज्जित प्रतीत होती है। देवी के एक हाथ में एक उज्जवल चंद्रहास नामक तलवार रहती है, जोकि मूर्ति की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। मंदिर में विभिन्न देवताओं की भी मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जिनकी पूजा विधि विधान के अनुसार की जाती है।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर की महत्वपूर्ण जानकारियां

मंदिर का नामउमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth)
मंदिर के प्रमुख देवतादेवी कात्यायनी, भूतेश्वर
मंदिर की प्रमुखताप्राचीन ग्रंथों के अनुसार मंदिर के पास देवी सती के बाल का निपात हुआ था।
मंदिर की जगहपानीगांव खादेर, वृंदावन, उत्तर प्रदेश
मंदिर के प्रमुख त्योहारकात्यायनी व्रत, नवरात्रि, महाशिवरात्रि
मंदिर का वर्तमान निर्माणकालसन 1923
मंदिर निर्माणकर्ताकेशवानंद ब्रम्हचारी
मंदिर का समयप्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर के रहस्य | Uma Shakti Peeth Temple Facts in Hindi

उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) देवी कात्यायनी से जुड़ा है, जहां पर देवी सती के केश अर्थात बाल का निपात हुआ था। क्या आप मंदिर से जुड़े उन रहस्यों से परिचित हैं, जिनके बारे में आज भी पुरोहितों द्वारा आज भी जिक्र किया जाता है? अगर नही तो आपको मंदिर से जुड़े निम्नलिखित रहस्यों को जरूर पढ़ना चाहिए।

  • उमा शक्ति पीठ वृंदावन (Uma Shakti Peeth) के पास देवी सती के बाल गिरे थे, जिसके परिणामस्वरूप यहां पर देवी कात्यायनी मंदिर की स्थापना की गई।
  • उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) में मुख्य देवी को कात्यायनी तथा भगवान शिव को भूतेश्वर के नाम से जाना जाता है।
  • एक मान्यता के अनुसार मंदिर में स्थित भगवान शिव को भूतेश्वर अर्थात भूतों का देवता माना जाता है। मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि मंदिर के मुख्य देवता शिव जी भक्तों की बुराइयों से रक्षा करते हैं।
  • एक प्राचीन मान्यता के अनुसार उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) में पूजा पाठ करने वाले भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) में एक विशेष शिवलिंग स्थापित है, महाशिवरात्रि के दिन इस शिवलिंग की विशेष पूजा आराधना की जाती है।
  • उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) में सावन के महीने में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी होती है, क्योंकि इस समय भगवान शिव से जुड़े पर्व को मंदिर में विशेष रूप से मनाया जाता है।
  • उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) से जुड़ी एक प्राचीन मान्यता है जिसके अनुसार भगवान शिव ने कृष्ण रासलीला के दौरान गोपियों का रूप धारण किया था।
  • उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर की मुख्य देवी हो शरद की नवरात्रि में विशेष रूप से पूजा जाता है।
  • एक प्राचीन मान्यता के अनुसार जो कोई कुंवारी महिलाएं कात्यायनी व्रत के शुभ अवसर पर उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) के दर्शन करती हैं और व्रत रखती हैं, उनके जीवन में मनचाहे पति का साथ मिलता है।
  • उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) की मुख्य देवी को नौ देवियों में छठा स्थान प्राप्त है।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर में मनाएं वाले त्योहार | Uma Shakti Peeth Temple Related Festival

उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) मुख्य देवी को समर्पित है इसलिए देवी से जुड़े सभी त्योहार मंदिर में आयोजित किए जाते हैं, जिनमें से नवरात्रि और दुर्गा उत्सव प्रमुख हैं। लेकिन क्या आप उन सभी पर्वों से परिचित हैं जिन्हें उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप उन सभी त्योहारों से अपरिचित हैं, तब आपको नीचे दिए गए त्योहारों के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि यह सभी त्योहार उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) में विशेष रूप से मनाएं जाते हैं।

नवरात्री और दुर्गा पूजा (Navratri & Durga Puja)

नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे पर्व मंदिर में अक्टूबर महीने में मनाएं जाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मंदिर की मुख्य देवी की विशेष पूजा आरधना की जाती है, इसके साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान देवी मूर्ति को नदी में विसर्जित किया जाता है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी होती है, क्योंकि इस समय मंदिर में दर्शन करना शुभ माना जाता है।

कात्यायनी व्रत (Katyayani Vrat)

उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) में मुख्य देवी कात्यायनी देवी है यह सभी भक्तगण जानते हैं लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि मंदिर में देवी के नाम से ही एक व्रत उत्सव आयोजित किया जात है. जिसे कात्यायनी व्रत के रूप में जाना जाता है। मुख्य रूप से इस त्योहार को महिलाएं रखती है, एक मान्यता के अनुसार इस व्रत के फलस्वरूप भगवान कृष्ण जैसे पति की प्राप्ति होती है।

कृष्ण जन्माष्टमी (Krishn Janmashtmi)

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण से संबंधित है। इस त्योहार को भगवान कृष्ण के जन्म दिवस की याद में मनाया जाता है। इस त्योहार के अवसर पर महिला तथा पुरुष दोनों व्रत रखतें हैं और रात्रि के पहर भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर अन्न और जल ग्रहण ।किया जाता है

वसंत पंचमी (Vasant Panchami)

उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) में वसंत पंचमी का पर्व नए मौसम की शुरुवात के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इस दिन मंदिर में स्थित देवी सरस्वती की मूर्ति की विशेष पूजा आराधना की जाती है।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन कैसे पहुंचे | How To Reach Uma Shakti Peeth Temple

वह भक्तगण जो भारत में स्थित विभिन्न शक्ति पीठों के दर्शन करना चाहते हैं या फिर विभिन्न मंदिर में से भी उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) जाने की सोच रहें हैं, तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे उमा शक्ति पीठ, वृंदावन के निकट स्थित है। भक्तगण वृंदावन से मंदिर तक पहुचने के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग और एरोप्लेन की मदद ले सकते हैं। लेकिन वह भक्तगण जो अपने शहर से मंदिर तक जाने वाले रास्ते से अज्ञात हैं उन्हें निम्नलिखित यात्रा विवरण को जरूर पढ़ना चाहिए। चलिए अब मंदिर तक जाने वाले तीन रास्तों को विस्तार से जानते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा उमा शक्ति पीठ वृंदावन (uma shakti peeth) कैसे पहुंचे

वह भक्तगण जो सड़क मार्ग के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाना चाहते हैं वह सभी बस, टैक्सी या निजी वाहन की मदद से मंदिर तक पहुंच सकते हैं। मंदिर तक जाने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 2 पर आना होगा, क्योंकि इस मार्ग से भारत के विभिन्न राज्यों का जोड़ है अर्थात राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 2 से भारत के विभिन्न राज्य मिले हुए हैं। इस राज्यमार्ग की मदद से आप वृन्दावन से आगे स्थित मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल के माध्यम से उमा शक्ति पीठ वृंदावन (uma shakti peeth) कैसे पहुंचे

मंदिर पहुंचने के लिए रेल मार्ग सबसे सस्ता साधन है, इसलिए जो भक्तगण ट्रेन के माध्यम से मंदिर तक पहुंचना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपने शहर से मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की ट्रेन टिकट बुक करवानी होगी। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है अर्थात रेलवे स्टेशन से टैक्सी या थ्री विलर की मदद से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

हवाई जहाज की मदद से उमा शक्ति पीठ वृंदावन (uma shakti peeth) कैसे पहुंचे

मंदिर तक पहुंचने के लिए एरोप्लेन का सफर थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन समय के मामले में यात्रियों के लिए यह सफ़र काफी सुविधाजनक सफ़र हो सकता है, जो भक्तगण एरोप्लेन के माध्यम से मंदिर तक पहुंचना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपने शहर से आगरा एयरपोर्ट की फ्लाइट टिकट बुक करवानी होगी। एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है इसलिए ऑटो तथा टैक्सी की मदद से आप मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन के आस पास तीर्थस्थल | Uma Shakti Peeth Temple Nearest Holy Pilgrimage

उमा शक्ति पीठ (Uma Shakti Peeth), वृंदावन शहर के निकटतम स्थित है जो भक्तगण उमा शक्ति पीठ मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए एक खास बात यह है कि वृंदावन शहर के पास ऐसे अनेकों मंदिर है जहां पर सैकड़ो श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ लगी रहती है। वृंदावन के आसपास ऐसे अनेकों प्राचीनतम मंदिर स्थित है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एक प्राचीन मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण ने वृंदावन में अपना बचपन बिताया था। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, वृंदावन में प्रमुख से 11 मंदिर है, जिनके नाम आपको अवश्य पता होना चाहिए, ताकि उमा शक्ति पीठ मंदिर (Uma Shakti Peeth) के साथ आप इन सभी मंदिरों के दर्शन कर सकें। चलिए इन सभी मंदिरों के नाम ।जान लेते हैं।

  • प्रेम मंदिर
  • इस्कॉन वृंदावन मंदिर
  • बांके बिहारी मंदिर
  • श्री रंगनाथ मंदिर
  • गोविंद जी मंदिर
  • मां वैष्णो देवी मंदिर
  • राधा रमण मंदिर
  • श्री राधा दामोदर मंदिर
  • राधावल्लभ मंदिर
  • वृंदावन अयोध्या मंदिर
  • बिरला मंदिर, जयपुर

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर का दर्शन समय | Uma Shakti Peeth Temple Visiting Timing

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) में घूमने के लिए आप साल में कभी भी जा सकते हैं। लेकिन कुछ मौसम में मंदिर की यात्रा करना थोड़ा कठिन होता है क्योंकि इस दौरान अधिक गर्मी या फिर बरसात होती है जिसके कारण पानी का जमावड़ा हो जाता है। अगर आप मंदिर घूमने का प्लान बना रहे हैं तब आप सर्दी की शुरुआत अर्थात अक्टूबर से जनवरी तक के महीने में मंदिर की यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस समय ना ज्यादा गर्मी होती है और ना ज्यादा सर्दी, यह मौसम घूमने फिरने के लिए काफी अच्छा होता है। इसके अलावा मंदिर में सुबह तथा शाम के समय में पूजा आयोजित की जाती हैं इस पूजा के दौरान विभिन्न भक्तगण मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं मंदिर से जुड़ी समय सारणी आप नीचे देख सकते हैं।

पूजा / आरतीसमय
मंदिर खुलने का समयप्रातः काल 5 बजे
सुबह की पूजासुबह 7 बजे से 11 बजे तक
शाम की पूजाशाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

FAQS : Uma Shakti Peeth

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) कहां पर स्तिथ है?
पानीगांव खादेर, वृंदावन, उत्तर प्रदेश।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) की प्रमुखता क्या है?
मंदिर के पास देवी सती के बाल का निपात होना।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) से जुड़े विशेष पर्व कौन से हैं?
कात्यायनी व्रत, नवरात्रि, शिवरात्रि।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) घूमने के लिए अच्छा मौसम कब होता है?
मार्च, अप्रैल और अक्टूबर, नवंबर।

उमा शक्ति पीठ वृंदावन मंदिर (Uma Shakti Peeth) का वर्तमान नवीनीकरण कब हुआ था?
1923

Share this content:

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular